Delhi Sakshi Murder: साक्षी हत्याकांड में अब तक क्या-क्या खुलासा हुए, जानें 10 बड़ी बातें
Delhi shahbad dairy murder case: दिल्ली में हुए साक्षी मर्डर केस में एक और खुलासा हुआ है। हत्या वाले दिन 28 मई को साक्षी और साहिल खान के बीच वीडियो कॉल और फोन के जरिए धमकी दी गई थी। दोनों ने एक-दूसरे को धमकी दी थी।

Delhi Sakshi Murder case key points: दिल्ली रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में 20 वर्षीय आरोपी मो.साहिल खान ने 29 मई की रात 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के सीसीटीवी फुटेज ने सबको झकझोर कर रख दिया है। साहिल खान को 2 दिन की रिमांड में भेजा गया है।
दिल्ली पुलिस की शरुआती जांच के मुताबिक साहिल खान ने साक्षी के साथ ब्रेकअप होने के बाद इस घटना को अंजाम दिया। साहिल ने अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस से कहा कि उसे साक्षी की हत्या पर कोई पछतावा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक साहिल 15 दिनों से हत्या की योजना बना रहा था। उसने हत्या में इस्तेमाल चाकू हरिद्वार से खरीदा था।
know about Sakshi Case: साक्षी मर्डर केस में कई खुलासे हो रहे हैं। इस केस से जुड़ी 10 अहम बातें जानिए?
1. साहिल खान एक 20 वर्षीय शख्स है, जिसे साक्षी की हत्या के आरोप में 29 मई को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसे 2 दिन की रिमांड पर भेजा गया है।
2. साहिल और साक्षी दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों का 2021 से रिश्ता था। दोनों के बीच पिछले 10-15 दिनों से ब्रेकअप की बात को लेकर झगड़ा हो रहा था।
3.साहिल खान इलाके में एसी और फ्रिज मैकेनिक का काम करता था। साक्षी ने अपने पिता को एक बार कहा भी था कि अगर किसी का एसी या फ्रिज खराब हो जाए तो, उसको बताए।
4. साहिल ने साक्षी पर दो दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किया। फिर कंक्रीट के स्लेब से उसको कुचला। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया था। अपराध की क्रूरता ने सबको हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसको लव जिहाद के एंगल से जोड़ा जा रहा है। दिल्ली पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
5. दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक साहिल ने साक्षी की हत्या करने से एक दिन पहले यानी शनिवार 27 मई को भी झगड़ा किया था। दोनों के बीच रिश्ता खत्म करने को लेकर ही बहस हो रही थी।
6. साहिल ने हत्या के दौरान एक लंबे चाकू का इस्तेमाल किया था, जो उसने हाल ही में हरिद्वार से खरीदा था। जिसको उसने हत्या के बाद दिल्ली के रिठाला में फेंका था।
7. साहिल के पिता का नाम सरफराज है। साहिल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी कलाई पर पवित्र हिंदू धागा कलावा पहना था। हालांकि कहा जा रहा है कि साहिल ने अपनी धार्मिक पहचान साक्षी से भी छुपाई थी। वह साक्षी के सामने हिंदू होने का ढोंग करता था। लेकिन साक्षी को उसकी सच्चाई का पता चल गया था। साहिल ने साक्षी को अपना नाम सनी बताया था।
8. साहिल के पिता सरफराज दो साल पहले इसी मोहल्ले में आकर रहने लगे थे। वह यहां अपनी पत्नी, तीन बेटियों और बेटे साहिल खान के साथ रहते थे।
9. पड़ोसियों ने कहा कि साहिल खान ज्यादातर चुप रहता था और ज्यादा बातचीत नहीं करता था लेकिन अगर कोई धार्मिक मजाक करता तो वह नाराज हो जाता।
10. इंस्टाग्राम पर ज्यादातर तस्वीरें और वीडियो में साहिल खान को अपने दोस्तों के साथ हुक्का पीते हुए देखा जा सकता है। साहिल के इंस्टा अकाउंट से पता चलता है कि वह कई लड़कियों के संपर्क में थे।












Click it and Unblock the Notifications