एक्‍सट्रा क्‍लास के नाम पर बुलाकर प्रिंसिपल कैंपस में करता था महिला टीचर से रेप, कई बार कराया गर्भपात

नई दिल्‍ली। साउथ दिल्ली के जसोला क्षेत्र से एक प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि प्रिंसिपल पर कथित तौर पर एक टीचर का रेप करने का आरोप है। इस मामले में तब केस दर्ज किया गया जब महिला ने दिल्ली के सरिता विहार पुलिस स्टेशन में प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की और बताया कि उसका प्रिंसिपल ने रेप किया है। इस दौरान प्रिंसिपल ने उसका कई बार गर्भपात भी करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एक्‍सट्रा क्‍लास के नाम पर बुलाकर प्रिंसिपल कैंपस में करता था महिला टीचर से रेप, कई बार कराया गर्भपात

जानकारी के अनुसार जसोला गांव में स्थित स्कूल में युवती फरवरी 2017 में जॉब की शुरुआत की थी। महिला ने बताया कि आरोपी ने जून 2017 में उसको अपने दफ्तर में बुला कर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने युवती की अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बनाया। बाद में उसने युवती को धमकी दी कि यदि उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही आरोपी पीड़िता के भाई को मारने की धमकी दिया करता था।

पीड़ित महिला टीचर के आरोप के मुताबिक इस काम में स्कूल की दो महिला टीचर ने प्रिंसीपल का साथ दिया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह पांच बार प्रेग्नेंट हुई तो इन टीचरों ने ही उसे कुछ गोलियां दी थीं। स्कूल के अलावा गेस्ट हाउस में ले जाकर भी रेप को अंजाम देने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। उसका कहना है कि इससे तंग आकर वह 14 मई 2019 को अपना रिजाइन दे चुकी थी। आरोप है कि 30 जून को वह अपनी बची हुई सैलरी लेने गई तो उसके साथ मारपीट की गई और अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+