'इंस्टाग्राम पर होती थी बात, Sakshi को था मां-बाप की जान जाने का डर', साहिल को लेकर नए खुलासे

Sakshi Murder Case: साक्षी हत्याकांड में नए खुलासे हुए हैं। साक्षी के पास फोन नहीं था। वो अपनी सहेली की बहन का फोन इस्तेमाल करती थी।

Delhi

राजधानी दिल्ली में साक्षी हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। इस केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही, वैसे-वैसे नई बातें सामने आ रही हैं। साक्षी को कई दिनों से साहिल धमकियां दे रहा था। उसको अपने साथ अपने मां-बाप की जान का भी खतरा था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक हत्या से करीब 15 दिन पहले साक्षी अपनी सहेली के यहां रह रही थी। उसकी सहेली की बहन ने इस बारे में कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि साहिल साक्षी को धमकियां दे रहा था लेकिन वो शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती थी। उसको मां-बाप की जान की चिंता थी।

साहिल और साक्षी इंस्टाग्राम पर चैट करते थे। उसके पास फोन नहीं था, इस वजह से वो अपनी सहेली की बहन का मोबाइल इस्तेमाल कर रही थी। साक्षी ने कहा था कि वो साहिल से बात नहीं करना चाहती है।

महिला ने आगे कहा कि साक्षी कम से कम 14-15 दिनों से मेरे घर में थी। मैं उसे अपनी बहन से ज्यादा प्यार करती थी। 27 मई को उसने मुझे साहिल के बारे में बताया। साक्षी ने कहा था कि दीदी, मुझे साहिल से बात नहीं करनी है। उसने धमकी वाली बात भी बताई थी।

उन्होंने साक्षी को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी, लेकिन उसको लगातार अपनी और मां-बाप की जान का खतरा सता रहा था। उसने कहा कि साहिल अच्छा इंसान नहीं है। वो कुछ भी कर सकता है। वो इस घटना के बाद से काफी परेशान हैं और आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करती हैं।

आरोपी की मौसी ने भी मांगी कड़ी सजा
वहीं दूसरी ओर आरोपी साहिल की मौसी ने कहा कि उसे अपने किए का गंभीर परिणाम भुगतना होगा। उसे फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए।

चाकू और पत्थर से की थी हत्या
आपको बता दें कि हाल ही में शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने बीच सड़क चाकू से 20 वार कर साक्षी की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने उसे पत्थर से कुचला। ये घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+