तूफान के तांडव के बाद अब सताएगी गर्मी, पारा पहुंचेगा 40 के पार

नई दिल्ली। मंगलवार को देश के चार राज्यों में आंधी-तूफान ने काफी उत्पात मचाया है, जिसमें 60 लोग मौत के शिकार हो गए हैं तो वहीं 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, फसल और संपत्ति का भी काफी नुकसान हुआ है, बेमौसम बरसात ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है तो वहीं अब मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि तूफान अब लोगों को तंग नहीं करेगा लेकिन अब गर्मी बढ़ेगी। विभाग के मुताबिक आज से ही पूर्वी भारत को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम भी गर्म होने जा रहा है और कहीं-कहीं पारा चालीस के पार ही रहेगा।

तूफान के उत्पाद के बाद अब सताएगी गर्मी,

तूफान के उत्पाद के बाद अब सताएगी गर्मी,

हालांकि मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल में कहीं-कहीं 60-70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की आशंका जताई है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

यहां बिगड़ सकता है मौसम

विभाग ने कहा है कि पहाड़ी इलाकों में आज भी मौसम के बिगड़ने की पूरी संभावना है, इसलिए आज हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओड़िशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश आ सकती है।

मॉनसून सामान्य के करीब रहेगा

मॉनसून सामान्य के करीब रहेगा

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस साल मॉनसून सामान्य के करीब रहेगा। मौसम विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस साल सामान्य के 96 फीसदी बारिश होगी।

यह पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

अलनीनो का प्रभाव मॉनसून पर नहीं

अलनीनो का प्रभाव मॉनसून पर नहीं

IMD (मौसम विभाग) ने अलनीनो को लेकर दुनिया भर की एजेंसियों की आशंकाओं को खारिज कर दिया है, उसने कहा है कि मॉनसून सीजन में देश में लंबी अवधि के औसत की 96 फीसदी बारिश संभव है। इसके पहले आशंका थी कि अलनीनो की वजह से मॉनसून पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग मॉनसून का अगला अपडेट जून के पहले हफ्ते में देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+