बारिश के बाद शुद्ध हुई दिल्ली की हवा, साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
नई दिल्ली। सक्रिय मानसून के चलते इस साल दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को दूसरी बार 'अच्छी' हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी किए आंकड़े के मुताबिक नई दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 48 दर्ज किया गया। सूचकांक में यह रेटिंग अच्छी श्रेणी में आती है। शुक्रवार से दिल्ली में हुई बारिश से हवा मौजूद प्रदूषण धुल गया। जिससे हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिला।

सीपीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों के बह जाने से वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 0-50 के बीच हवा की गुणवत्ता को अच्छी, 51-100 के बीच की श्रेणी को संतोषजनक, 101-200 को औसत, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को अत्यंत खराब श्रेणी के तौर पर निर्धारित किया गया है।
शनिवार को पीएम 10 का स्तर दिल्ली-एनसीआर और दिल्ली में 46 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को पीएम 2.5 (2.5 मिमी से कम व्यास वाले सूक्ष्म कण) का सूचकांक दिल्ली-एनसीआर में 23 और दिल्ली में 22 थी। इससे पहले 28 जुलाई को दिल्ली में मानसून की शुरुआत ने दिल्ली की हवा के स्तर में इतना सुधार देखने को मिला था।












Click it and Unblock the Notifications