दिल्ली में कोरोना से बेकाबू हुए हालात, 24 घंटे में 8593 नए मामले

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है, दैनिक मामलों में दिल्ली ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना वायरस के 8 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि यह पहली बार है जब दिल्ली में एक दिन कोरोना मामलों ने आठ हजार के आंकड़े को पार किया है। इस बीच दिल्ली में कोरोना से 85 लोगों की मौत भी हुई है।

Recommended Video

      Coronavirus in Delhi: दिल्ली में पहली बार 24 घंटे में आए 8593 नए केस | वनइंडिया हिंदी
      Delhi reports 8593 new COVID19 cases in the last 24 hours

      गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली की हवा जहरीली होने के साथ ही कोविड-19 के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना बढ़ते मामलों के साथ मौत की संख्या ने सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 8593 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर साढ़े चार लाख के पार पहुंच गई है।

      वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से दिल्ली में 85 लोगों ने दम तोड़ा जिसके बाद कुल मरने वाले लोगों की संख्या 7228 हो चुकी है। बता दें कि दिल्ली में 1 से 9 नवंबर के बीच 581 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच कोविड-19 से 1124 लोगों ने दम तोड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 13.4 फीसदी है जबकि रिकवरी दर 89.16 फीसदी है। मालूम हो कि पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 44,281 नए केस सामने आए हैं, जबकि 512 लोगों की मौत हुई है। नए केस सामने आने के बाद देश में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 86,36,012 हो गई है। 6,557 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 4,94,657 रह गए हैं। 50,326 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामले 80,13,784 हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+