दिल्ली में 1 साल बाद आज आए कोरोना के सबसे कम 54 मामले, 2 की मौत

नई दिल्ली, जुलाई 05: राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज (सोमवार) पिछले 24 घंटों में 50 के करीब नए मामले सामने आए हैं। यह इस साल एक दिन में सबसे कम आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 0.09% पर पहुंच गया है। इसके साथ ही दिल्ली में लॉकडाउन में भी ढील देनी शुरू कर दी है।

Delhi reports 54 new COVID 19 cases, 132 recoveries and 2 deaths in last 24 hours

24 घंटों में कोविड के 54 नए केस सामने आए हैं। दिल्ली में लगातार पांचवें दिन 100 से कम कोरोना के मामले मिले हैं। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान 132 लोग कोरोना को मात देने में भी सफल हुए हैं। राजधानी में अब एक्टिव मामले 900 के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य में अब 912 एक्टिव मामले हैं।

कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 24,997 हो गया है। 54 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 14,34,608 हो गई है। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर लगातार दूसरे दिन 0.06 फीसदी रही है। रिकवरी रेट पहली बार 98.19 फीसदी हुआ। इस महामारी से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 14,08,699 हो गया है।

इस दौरान 61,405 टेस्ट (आरटीपीसीआर टेस्ट 49,607 एंटीजन 11,798) किए गए। कोरोना जांच का कुल आंकड़ा 2,18,46,294 हो गया है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 695 है। कोरोना का डेथ रेट 1.74 फीसदी है। उधर वैज्ञानिकों की माने तो देश में तीसरी लहर सितंबर और अक्टूबर के महीने में आने की पूरी संभावना है। देश में जिस तेजी से डेस्टा प्लस वेरिएंट के केस मिल रहे हैं। उन्हे देखते हुए ही देश में तीसरी लहर देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+