दिल्‍ली, यूपी और एमपी में 'सफेद सितम', जनजीवन प्रभावित

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, न्यून दृश्यता की वजह से 42 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी। उत्तर रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में और आसपास घना कोहरा छाए रहने के कारण 41 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं और एक का समय बदलाय गया है। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है।

Delhi records coldest day as fog keeps sun out

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम थी। हालांकि, दिन के समय आसमान साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 100 फीसदी दर्ज की गई। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 13.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी: कोहरा और घना होने की आशंका

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह घना कोहरा रहा। कोहरे की वजह से लगभग आधा दर्जन रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कोहरा और बढ़ने की आशंका जताई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, राज्य में दिन में आंशिक रूप से बदली छाएगी और ठंड में इजाफा होगा। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। वहीं, कोहरा और घना हो सकता है।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, वाराणसी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, कानपुर में छह डिग्री, इलाहाबाद में 8.7 डिग्री और गोरखपुर में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से कोटा-पटना एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, पदमावत एक्सप्रेस एवं हिमगिरी सहित कई रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

मप्र में धूप खिली, शीत लहर बरकरार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह धूप खिली होने के बावजूद सर्द हवाओं का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। कोहरा बढ़ने की आशंका है। राज्य में सर्द हवाओं का जोर बना हुआ है। मौसम विभाग ने पाला पड़ने की भी संभावना जताई है। राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, इंदौर में 7.6 डिग्री, ग्वालियर में 9.3 डिग्री तथा जबलपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री, इंदौर में 24.4 डिग्री, ग्वालियर में 20.7 डिग्री तथा जबलपुर में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+