Delhi Mausam: दिल्ली में सुबह-सुबह जमकर हुई बारिश, जानिए शनिवार और रविवार को कैसा रहेगा मौसम

Delhi Rain Update: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में शनिवार (13 जुलाई) सुबह भारी बारिश हुई, जिससे कुछ जगहों पर जलभराव हो गया। दिल्ली-NCR में अभी भी बादल छाए हुए हैं। जिससे कुछ इलाकों में दृश्यता कम हो गई है। दिल्ली-NCR में बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी थी लेकिन वीकेंड की शुरुआज में बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाओं से भी मौसम में नर्मी आई है। हालांकि कई इलाकों में जलजमाव भी शुरू हो गया।

Delhi Rain Update

Delhi Weather Rain: जानिए वीकेंड पर दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

🔴 दिल्ली के जनपथ, आईटीओ, मिंटो रोड, आश्रम, आनंद विहार और मयूर विहार जैसे इलाकों और नोएडा और फरीदाबाद के कई इलाकों में सुबह-सुबह बारिश देखने को मिला। बारापुला फ्लाईओवर सहित कई इलाकों में जलभराव की खबर है।

🔴 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में शनिवार-रविवार को बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

🔴 क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार सुबह कहा, "आने वाले घंटों में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

🔴 हरियाणा के गन्नौर, सोनीपत, सोहना, पलवल और नूंह और उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, सिकंदराबाद और खुर्जा जैसे पड़ोसी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है।

🔴 मौसम विभाग ने शुक्रवार को भविष्यवाणी की थी कि "13 जुलाई को दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।"

🔴18 जुलाई तक मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है।

🔴 दिल्ली एनसीआर में अगले हफ्ते अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+