Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में 80 फीसदी परिवार जहरीली प्रदूषित हवा से बीमार: सर्वे में खुलासा
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में 80 फीसदी परिवार जहरीली प्रदूषित हवा से बीमार: सर्वे में खुलासा
Delhi Pollution effect: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ हफ्तों से 80 प्रतिशत परिवारों में कम से कम एक सदस्य वायु प्रदूषण से संबंधित बीमारियों का सामना कर रहा है। ये सामुदायिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोकलसर्किल द्वारा रविवार को किए गए एक सर्वे से पता चला है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता वर्तमान में "बहुत खराब" और "गंभीर" श्रेणियों के बीच है। जहरीली हवा स्वास्थ्य के लिए कई तरह के खतरे पैदा कर रही है। अस्थमा, लंग कैंसर, आंखों में जलन-सूजन, सांस लेने में दिक्कत, हार्ट स्ट्रोक जैसी बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं।

सर्वे में कहा गया है कि लगभग 18 प्रतिशत लोगों ने लोगों से जानकारी दी है कि जहरीली प्रदूषित हवा की वजह से उनके परिवार के एक सदस्य पहले ही डॉक्टर के पास या तो अस्पताल जा चुके हैं। लगभग 22 प्रतिशत ने कहा कि उनके परिवार में एक या अधिक सदस्यों ने पहले ही डॉक्टर से बात कर ली थी कि ऐसी स्थिति में क्या किया जाए।
8,097 लोगों पर ये सर्वे किया गया था, इसमें से 69 प्रतिशत ने कहा कि वे गले में खराश, खांसी जैसे हर वक्त महसूस करते हैं। 56 फीसदी ने आंखों में जलन की शिकायत की। वहीं 50 प्रतिशत नाक बहना और या भीड़भाड़ में गड़बाहट की शिकायत की। 44 प्रतिशत सांस लेने में कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं और अस्थमा से पीड़ित हैं। 44 फीसदी को नींद न आने की समस्या हो रही है। 31 प्रतिशत को चिंता और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो रही है।
लोकलसर्किल के संस्थापक सचिन टापरिया ने कहा, "दिल्ली-एनसीआर में पांच में से चार परिवारों में कुछ सदस्य प्रदूषण संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों में स्थिति और खराब हो गई है।"
ये भी पढ़ें- प्रदूषण से बेहाल दिल्ली: इन 5 जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ा












Click it and Unblock the Notifications