Delhi Pollution: पराली जलना जल्द होगा बंद, दिल्ली वालों को इतने दिन बाद मिलेगी साफ हवा

नई दिल्ली। दिल्ली में बीते काफी महीने से वायु प्रदूषण अपने चरम पर बना हुआ है, लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन तक का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिल्ली वालों को अब ऐसा लंबे समय तक झेलना नहीं पड़ेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि धान की कटाई का मौसम पंजाब और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में खत्म होने वाला है। जिसके बाद कोई पराली नहीं जलाई जाएगा। अब आने वाले कुछ ही दिनों में राष्ट्रीय राजधानी के लोग साफ हवा में सांस ले सकेंगे। साफ हवा अगले दो हफ्तों में मिलने लगेगी।

Recommended Video

      Delhi Pollution: पराली जलना होगा बंद, दिल्ली वालों को जल्द मिलेगी साफ हवा | वनइंडिया हिंदी
      Stubble burning, Delhi air pollution, delhi, pollution, delhi pollution, delhi pollution news, pollution in delhi, Stubble burning to end, Punjab, Haryana, दिल्ली, प्रदूषण, पराली, वायु प्रदूषण, दिल्ली में वायु प्रदूषण

      पंजाब के कृषि अधिकारियों का कहना है कि 95 फीसदी तक धान की कटाई हो चुकी है और बाकी एक हफ्ते में पूरी हो जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि बाकी 5 प्रतिशत फसल जो अभी काटी जानी है, उसमें देर से पकने वाली किस्मों जैसे पूसा शामिल हैं। इससे पता चलता है कि इसके बाद पराली जलना बंद हो जाएगा। वहीं किसानों ने भी ये बात स्वीकार की है कि धान की कटाई का मौसम लगभग खत्म हो चुका है। बाकी खेतों को एक सप्ताह में साफ कर दिया जाएगा।

      चंडीगढ़ के मौसम विभाग का कहना है, 'दिवाली की बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार शुरू हो गया है। पराली जलने के मामलों में कमी आई है जो हवा की गुणवत्ता में और सुधार लाएगा।' पंजाब प्रशासन कृषि में काम करने वाले विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के साथ पराली को जैव-ईंधन में परिवर्तित करने के तरीकों पर काम कर रहा है। इससे पराली जलने के मामलों में कमी आएगी। 5-15 नवंबर की सैटेलाइट तस्वीरों से यह पता चलता है कि विशाल खेत में पराली जलने की समस्या मुख्य रूप से पंजाब में थी, जिसे 30 किमी की ऊंचाई से भी देखा जा सकता है, उसे संभवतः नियंत्रित किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+