धुंआ-धुंआ हुआ सुप्रीम कोर्ट का आदेश, आखिर दिल्लीवालों को जहरीली हवा से कब मिलेगी राहत?
AQI level reaches 999 in Delhi राजधानी दिल्ली में पहले ही पराली के चलते हवा के स्तर का हाल बेहाल था। बीते दिनों जब AQI का स्तर 600 के आसपास हुआ तो लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। डॉक्टरों ने भी बताया कि ये काफी खतरनाक है। इसके बाद मौसम में बदलाव होने के चलते हवा का स्तर थोड़ा सही हो गया और फिर एक्यूआई भी 218 पर पहुंचा। लेकिन दिवाली के अगले दिन हवा का स्तर इस कदर बिगड़ा कि AQI सीधे 999 पर पहुंच गया।
बीते दिनों दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के रिस्क को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार भी लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और आसपास के शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

कोर्ट ने साफतौर पर कहा कि पराली जलाने की समस्या का कोई स्थायी हल निकालें। स्थिति में तुरंत सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी निगरानी करें। अब दिवाली की छुट्टी के बाद 21 नवंबर को इस मामले पर सुनवाई होनी है। इस बीच दिल्ली की हवा का स्तर दिवाली के बाद इस कदर बिगड़ा कि AQI 218 से सीधे 999 तक पहुंच गया।
बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री और भंडारण के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। हालांकि, दिवाली के दिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखीं। दिल्ली एनसीआर के लोगों ने दिवाली के दिन कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज करते हुए जमकर आतिशबाजी की।
दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी हद तक बढ़ चुका है। दिवाली से पहले का पीएम 2.5 का लेवल 56 पीपीएम की सीमा तक था, जो कि दिवाली की रात को बढ़कर सीधे 2 हजार के भी पार हो गया। आदर्श पैमाना 60 माना जाता है। ऐसे में हर लिहाज से दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications