संडे को भी दिल्ली प्रदूषण से बेहाल, AQI पहुंचा 300 के पार, प्रशासन की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, आज भी राजधानी में AQI 300 के पार कर गया है, रविवार सुबह दिल्ली के वजीरपुर इलाके में हवा की क्वॉलिटी 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है। यहां का AQI 382 है, तो वहीं ITO का वायु सूचकांग 331 दर्ज किया गया है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ये 'गंभीर' श्रेणी में हैं, आज भी यहां लोगों को सांस लेने में घुटन महसूस हो रही है।

संडे को भी दिल्ली प्रदूषण से बेहाल, AQI पहुंचा 300 के पार

मालूम हो कि कोरोना महामारी के बीच बढ़ता प्रदूषण प्रशासन के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है, तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, पड़ोसी राज्यों में पराली जलने और अन्य कारणों के चलते दिल्ली की वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर तक पहुंच जाती है। इस साल भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को सांस से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है और स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो रही है।

दिवाली के दौरान बढ़ेगा प्रदूषण

इस समय परेशानी इस बात की ज्यादा है कि कुछ ही सप्ताह में दिवाली भी आ रही है। जिसमें लोग जमकर आतिशबाजी करते हैं। यहां की हवा अभी से इतनी जहरीली है तो दिवाली के बाद हालात और भी अधिक बिगड़ सकते हैं, हालांकि लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए अब दिल्ली सरकार ने एक एप लॉन्च किया है। जिसका नाम है 'ग्रीन दिल्ली' एप, जिसमें शिकायतकर्ता अगर चाहे तो ऑडियो, वीडियो और फोटो भी अपलोड कर सकता है। शिकायत संबंधित विभाग के पास पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग 'ग्रीन वॉर रूम' से होगी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम किया जा सके तो वहीं दिल्लीवासी इस बार दिवाली पर केवल ग्रीन पटाखे ही चला सकेंगे। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस बार दिल्ली में केवल 'ग्रीन' पटाखों का उत्पादन, बिक्री और उपयोग करने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर जलाए जाने वाले पटाखों से दिल्ली की हवा प्रदूषित हो जाती है और उसका लोगों की जिंदगी पर गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार तीन नवंबर से एंटी क्रेकर अभियान शुरू करेगी। गौरतलब है कि हर बार दिल्ली दिवाली के बाद और काफी प्रदूषित हो जाती है इसलिए इस बार सरकार ने सख्ती से ये कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+