जीत के बाद बोले केजरीवाल...साला मैं तो साहब बन गया..
नई दिल्ली। दिल्ली में जिस तरह से आप ने बीजेपी और कांग्रेस का सफाया किया है उसका अंदाजा भी किसी को नहीं था। इस समय आप पार्टी के ऑफिस और घरवालों के घर में जश्न का माहौल है। हर कोई झूम रहा है, नाच रहा है। दिल्ली के इतिहास में इतनी बड़ी जीत आज तक किसी ने दर्ज नहीं की थी। इसलिए सोशल नेटवर्किंग साइटस पर भी जश्न का माहौल है।

लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर लिखा है कि आज जब चुनावी नतीजे आ रहे होंगे तो केजरीवाल अपने कॉलेज का टेप निकाल कर उसमें जंगली फिल्म का गाना लगाकर गा रहे होंगे कि याहू...चाहे कोई मुझे जंगली कहे...।
या फिर उनके कमरे में बज रहा होगा कि ...साला मैं तो साहब बन गया..।
लोगों ने फेसबुक पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं लिखी हैं... किसी ने लिखा है कि..अरे यह तो झाड़ू नहीं...वैक्यूम क्लीनर निकला।
लोगों ने लिखा है..फूलों का जो कचरा देश भर में फैला था...कम से कम उसे दिल्ली में साफ कर दिया गया..बिना हाथ लगाए..
तो किसी ने लिखा है कि आप तो आप... बाप के बाप।
मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) जीत की तरफ बढ़ रही है और इसके कार्यकर्ता शहरभर में पटाखे छोड़ कर और नाच-गा कर जश्न मना रहे हैं। सबसे बड़ा जश्न आप के मुख्यालय पश्चिमी दिल्ली के पटेल नगर पूर्व में मनाया जा रहा है, जहां आप के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक हर सीट की जीत पर खुशिया मना रहे हैं। कई लोग आप का झंडा तो कई लोग पार्टी नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो लहरा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications