दिल्ली: राजौरी गार्डन में पुलिस सब इंस्पेक्टर को चाकू मारा, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली: दिल्ली के राजौरी गार्डन में आज दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। सब-इंस्पेक्टर का नाम अमित कुमार है। अमित कुमार निहाल विहार पुलिस स्टेशन में तैनात था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी पर संबंधित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि अभी ये नहीं पता नहीं चल पाया है कि इन लोगों ने सब-इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला किस वजह से किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि आज पूरे देश में होली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया गया । राजधानी दिल्ली में भी लोगों ने जमकर होली खेली।। किसी भी तरह के अपराध को रोकने के लिए सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूज कुछ जगहों पर आपराधिक वारदात की घटना सामने आई है। ऐसी ही एक घटना राजौरी गार्डन में हुई।












Click it and Unblock the Notifications