वकीलों की मारपीट के खिलाफ पुलिस मुख्यालय पर पुलिसकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुआ टकराव का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है...

नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुए टकराव को लेकर पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के जवानों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर मुख्यालय के बाहर वकीलों की कथित मारपीट का विरोध करते हुए मामले में न्याय और सुरक्षा की मांग की। विरोध-प्रदर्शन में पुलिस कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक शामिल हुए और विवाद के वक्त बैकअप ना भेजने को लेकर अपनी नाराजगी जताई। पुलिसकर्मियों ने अफसरों पर उनका साथ ना देने का भी आरोप लगाया। वहीं, मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से जानकारी मांगी है।

Recommended Video

    Tis Hazari Court में Lawyers का Police पर attack का Video Viral | वनइंडिया हिंदी
    delhi police

    विरोध-प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने आश्वासन दिया कि वो मामले को ऊपर तक लेकर जाएंगे। डीसीपी ने विरोध-प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों से अपील की, कि उनकी बात सुनी जाएगी लेकिन वो तत्काल अपने काम पर लौटें। इस विरोध प्रदर्शन में कुछ आम नागरिक भी शामिल हुए। इन लोगों का कहना था कि पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा के लिए हैं और अगर इन्हीं पुलिसकर्मियों पर हमला किया जाएगा तो हम इसे सहन नहीं कर सकते। फिलहाल पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय के बाहर डटे हुए हैं।

    आपको बता दें कि बीते 2 नवंबर को तीस हजारी कोर्ट परिसर में पार्किंग को लेकर दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में कई वकीलों और पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं थी। विवाद के बाद दिल्ली की सभी अदालतों में 4 नवंबर को वकीलों ने हड़ताल पर रहने का ऐलान कर दिया। मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस के दो अधिकारियों का तत्काल ट्रंसफर करने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें कुछ वकील पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए नजर आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+