विरोध प्रदर्शन कर रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने घसीटा, कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली, 5 अगस्त: कांग्रेस ने देशभर में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके तहत दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी समेत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार दोपहर जब प्रियंका कांग्रेस मुख्यालय से बाहर आईं, तो पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन वो बैरिकेड फांदकर आगे बढ़ गईं। हालांकि पुलिस ने बाद में उनको हिरासत में ले लिया। कांग्रेस का आरोप है कि हिरासत में लेते वक्त पुलिसकर्मियों ने प्रियंका गांधी को घसीटा था।
Recommended Video

कांग्रेस के मुताबिक मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेताओं के साथ बुरा बर्ताव कर रही है। ऐसे में जब प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया, तो उनको पुलिसकर्मियों से घसीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी ने ट्विटर पर प्रदर्शन की वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि तानाशाह कहां तुम रोक पाओगे- जनता की आवाज उठाने से, जनता के लिए तानाशाही हुकूमत से भिड़ जाने से। ये नारीशक्ति है। तानाशाही हुकूमत की चूलों को भी हिला सकती है। वहीं कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने प्रियंका को घसीटने का वीडियो ट्वीट कर पूछा कि क्या सरकार Z प्लस सुरक्षा वालों से ऐसे व्यवहार करती है।
प्रियंका ने कही ये बात
वहीं प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार में बैठे लोग कहते हैं कि उनको महंगाई दिख नहीं रही है, जबकि पूरा देश महंगाई से परेशान है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं, लेकिन हमें जाने नहीं दिया जा रहा। आज आम आदमी की कमर टूटती जा रही है। जब उसके खिलाफ आवाज उठती है, तो जनता की आवाज को दबाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार को लगता है कि उनकी फौज देखकर हम समझौता कर लेंगे, तो वो गलत हैं।
कांग्रेस नेताओं ने पहने काले कपड़े
वहीं संसद के दोनों सदनों में भी कांग्रेस सांसदों ने जमकर हंगामा किया। पार्टी के सभी नेता काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे थे। इसके अलावा कुछ महिला सांसदों ने तो सब्जियों की माला बनाकर पहन लीं।












Click it and Unblock the Notifications