Delhi Police पर पहलवानों के साथ 'बदसलूकी' के आरोप, PM मोदी और शाह से कांग्रेस के तीखे सवाल
दिल्ली पुलिस के अनुसार बिना पूर्व अनुमति के बिस्तर लगाने जंतर मंतर पहुंचे AAP नेता सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के आने पर पहलवानों और पुलिस की हाथापाई भी हुई। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से सवाल किए हैं।

Delhi Police पर पहलवानों के साथ हाथापाई और बदसलूकी के आरोप लगे हैं। Jantar Mantar पर बीजेपी के बाहुबली सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की डिमांड कर रहे रेसलर्स गत 11 दिनों से धरना दे रहे हैं।
शोषण खिलाफ wrestlers Bajrang Vinesh Phogat आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को कथित बदसलूकी मामले में कांग्रेस ने पीएम मोदी औऱ गृह मंत्री शाह से तीखे सवाल पूछे।
दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण सिंह और कुश्ती के कुछ ट्रेनर और नेशनल कैंप कोच पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाने वाले पहलवानों में ओलंपियन बजरंग पूनिया, कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे दिग्गज हैं।
बुधवार, तीन मई को पहलवानों के धरने का 11वां दिन रहा। विगत 23 मई से जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों का कहना है कि उन्होंने जमीन पर जमा पानी से बचने के विए फोल्डिंग बिस्तर मंगवाए, लेकिन पुलिस का कहना है कि परमिशन नहीं ली गई।
क्या शराब के नशे में थी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस में डीसीपी प्रणव तायल ने बताया, हमने पहलवानों से कहा है कि वे अपनी मांगों के संबंध में लिखित शिकायत करें पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।... शराब के नशे में पुलिसकर्मी के होने पर डीसीपी तायल ने कहा, आरोपी का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।
AAP नेता ट्रक लेकर पहुंचे इसलिए...
हाथापाई की नौबत क्यों आई इस पर डीसीपी ने कहा, आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती जंतर-मंतर में धरना स्थल पर फोल्डिंग बेड लेकर आए। अनुमति नहीं थी, पुलिस ने बिस्तरों को लगाने की अनुमति नहीं दी।
जमीन गीली इसलिए बिस्तर
उन्होंने कहा, प्रदर्शनकारी पहलवानों के कुछ समर्थकों ने ट्रक से बिस्तर निकालने की कोशिश की और इस पर कहासुनी हो गई। बाद में नौबत हाथापाई की आ गई। हालांकि, पहलवानों का कहना है कि जमीन गीली होने के कारण बिस्तर जरूरी हो गए हैं।
देर रात सोशल मीडिया ट्रेंड बदला, टॉप 10 में चार पहलवानों के साथ!
घटना की वीडियो वायरल हुई और सोशल मीडिया ट्रेंड्स में दिल्ली पुलिस शामिल हो गई। इसके बाद कांग्रेस ने आधी रात के बाद एक वीडियो पोस्ट कर सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया।
दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
कांग्रेस के कई नेताओं से इतर पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी लिखा गया, ये हमारे देश की बेटियां हैं, जिन्होंने देश का मान रखा। हमें कई मेडल लाकर दिए। आज इनके साथ गृह मंत्री अमित शाह की पुलिस बदसलूकी कर रही है।"
सीधा शाह को रिपोर्ट करती है दिल्ली पुलिस
गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में पुलिस सीधा केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) को रिपोर्ट करती है। कांग्रेस ने शाह से सवाल करने के अलावा पीएम मोदी को टैग कर कहा, विरोध-प्रदर्शन करने वाली बेटियों का गुनाह बस इतना है कि ये शोषण के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं।
Recommended Video
PM के कहने पर ही पद छोड़ेंगे बृजभूषण
प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पीएम मोदी से तीखा सवाल किया कि आखिर ऐसा अन्याय क्यों हो रहा है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के हवाले से कहा गया, "अगर पीएम, शाह या नड्डा कहेंगे तो इस्तीफा दे देंगे।"
नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने हिरासत में लिया
कांग्रेस के तीखे सवालों से पहले दिल्ली पुलिस ने बयान में कहा, धरना देने की जगह पर बिना अनुमति के फोल्डिंग मंगवाए गए। पुलिस के अनुसार दिल्ली में सत्तारूढ़ AAP नेता सोमनाथ भारती समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कई महीने पहले शुरू हुआ विवाद
उल्लेखनीय है कि ये विवाद करीब 4-5 महीने पहले शुरू हुआ। जनवरी में मामले के तूल पकड़ने पर खेल मंत्रालय ने समिति गठित की थी। इस समिति की रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताते हुए पहलवान WFI Chief बृजभूषण की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications