घर की बजाए अब 5 स्टार होटल में रहेंगे दिल्ली पुलिस के जवान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए पुलिस जवान भी डॉक्टरों के साथ फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें और उनके परिवार को संक्रमण से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। अब जवान बैरक और घर की बजाए होटल में रहेंगे। इसके लिए दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में पुलिसकर्मियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। यहां पर जवान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आराम से रह सकेंगे।

corona

राजधानी दिल्ली के आरके पुरम पुलिस स्टेशन ने अपने जवानों को रखने के लिए 5 स्टार होटल हयात में व्यवस्था की है। जब तक राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले नहीं थमते तब तक पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद घर या बैरक में जाने की बजाए यहीं पर रुकेंगे। लॉकडाउन के बाद से ही दिल्ली के सभी होटल बंद पड़े हैं, ऐसे में सरकार पुलिस और डॉक्टरों के लिए उनका इस्तेमाल कर रही है। मामले में एसएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि होटल को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के हिसाब से खाना दिया जाएगा। वहीं जब वे ड्यूटी से वापस लौटेंगे तो उन्हें अंदर सादे कपड़ों में भेजा जाएगा, ताकी होटल में संक्रमण का खतरा न रहे।

corona

यह भी पढ़ें: कश्मीर: मारे गए आतंकी हो सकते हैं कोरोना संक्रमित, शव दफनाने के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

तीन पुलिसकर्मी पाए गए पॉजिटिव
राजधानी दिल्ली में बुधवार को दो सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन दोनों की ड्यूटी चांदनी महल इलाके में थी, जिसे दिल्ली सरकार ने हॉटस्पॉट घोषित किया था। फिलहाल दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन किया जा रहा है। वहीं मॉडल टाउन इलाके में एक सब इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी और बच्चे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद मॉडल टाउन कॉलोनी के तीन ब्लॉक को सील कर दिया गया है। साथ ही वहां पर रैंडम सैंपलिंग भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+