Ashneer Grover फिर मुश्किलों में घिरे, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जानिये क्यों?

हाल ही में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारत पे के को फाउंडर अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Ashneer Grover

Ashneer Grover: मशहूर शो शार्क टैंक से चर्चा में आए भारत पे के को फाउंडर अश्नीर ग्रोवर मुश्किलों में पड़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों पति-पत्नी पर 81 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।

रिश्तेदारों को भेजे पैसे?
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों ने फर्जीवाड़े से अपने जानकारों और रिश्तेदारों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। इस एफआईआर में लोक सेवक या बैंकर, मर्चेंट या एजेंट द्वारा विश्वास के आपराधिक उल्लंघन के लिए धारा 409, धोखाधड़ी के लिए 420, वैल्युएबल सिक्योरिटी की जालसाजी के लिए 467 और आपराधिक साजिश के लिए 120बी शामिल हैं।

भारत पे ने दिया बयान
इस पूरे मसले पर भारत पे ने आधिकारिक बयान भी जारी किया है। कंपनी ने ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की एफआईआर का स्वागत किया है। कंपनी की मानें तो आपराधिक अपराधों के संबंध में कंपनी की शिकायत में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ये प्राथमिकी दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कि पिछले 6 महीनों से भारत पे के को फाउंडर और पूर्व एमडी अश्नीर ग्रोवर कई विवादों में फंसे हुए हैं।

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में उन्हें मार्च 2022 में फिनटेक से निकाल दिया गया था। BharatPe ने दिसंबर 2022 में ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए और नुकसान की मांग करते हुए एक आपराधिक आरोप और एक मुकदमा भी दायर किया था।

15 महीनों से परेशान कंपनी
पिछले 15 महीनों से कंपनी ग्रोवर द्वारा कंपनी, बोर्ड और उसके कर्मचारियों के खिलाफ चल रहे शातिर और दुर्भावनापूर्ण अभियान को झेल रही है। अब दिल्ली पुलिस की इस एफआईआर से ग्रोवर के परिवार द्वारा अपने पर्सनल लाभ के लिए किए गए इस संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+