दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने प्रदर्शनकारियों से की शांति बनाए रखने और वापस लौटने की अपील

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वह हिंसा में लिप्त न हों और निर्धारित मार्गों पर वापस लौटें

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरा फैली हिंसा को लेकर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा, "कई दौर की मीटिंग के बाद ट्रैक्टर रैली के लिए समय और मार्गों को अंतिम रूप दिया गया था, लेकिन किसान ट्रैक्टरों को निर्धारित मार्गों से न ले जाकर अन्य मार्गों से ले गए और तय समय से पहले बर्बरता की ओर बढ़ गए, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।" उन्होंने आगे कहा, "इस हिंसा में सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। मैं प्रदर्शन कर रहे किसानों से अपील करता हूं कि वे हिंसा में लिप्त न हों, शांति बनाए रखें और निर्धारित मार्गों से वापस लौटें।"

Delhi Police Commissioner

Recommended Video

      Farmers Tractor Rally में किसान हुए बेकाबू, Delhi Police ने किसानों से की ये अपील | वनइंडिया हिंदी

      वहीं दिल्ली पुलिस के पीआरओ ईश सहगल ने हिंसा को लेकर हुई मीडिया से बातचीत में कहा,"प्रदर्शनकारी कुछ स्थानों पर हिंसक हो गए। कई पुलिस कर्मी घायल हो गए और सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने संयम बरता और जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग किया। मैं प्रदर्शनकारियों से निर्धारित मार्गों से लौटने और शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।"

      यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर परेड :हिंसक हुआ किसान आंदोलन तो राकेश टिकैत ने पल्ला झाड़ा, बोले- राजनीतिक दलों का हाथ

      इस हिंसक झड़प में एक किसान के मारे जाने की खबर है। खबरों के अनुसार आरटीओ के पास दिल्ली पुलिस के साथ झड़प करते हुए एक किसान की मौत हो गई है।

      गौरतलब है कि आज गणतंत्र दिवस वाले दिन दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली निर्धारित थी। इसके लिए किसान संगठनों ने दिल्ली पुलिस से कहा था कि वह इस दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा को अंजाम नहीं देंगे और पूरी रैली शांतिपूर्वक निकाली जायेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और किसान प्रदर्शनकारियों ने रैली के दौरान खूब उत्पात मचाय, सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेट भी तोड़ डाले और लाल किले में घुसकर लालकिले पर झंडा भी फहराया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+