दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रपति भवन के पास ड्रोन उड़ा रहे दो अमेरिकी नागरिकों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी में राष्ट्रपति भवन के पास ड्रोन उड़ाने के आरोप में दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल शनिवार की शाम को विदेशी नागरिक अपने बेटे के साथ राष्ट्रपति भवन के पास ड्रोन को उड़ा रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दिल्ली में वीवीआईपी इलाके में आखिर यह ड्रोन कैसे पहुंचा और किस तरह से अमेरिकी नागरिक इसे यहां उड़ाने में सफल रहे। इस पूरे मामले की दिल्ली पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के नाम पीटर जेम्स (65) और लीडबेटर लीन (31) है। ये दोनों बाप-बेटे हैं और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया विभाग के अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ड्रोन में जो फुटेज मिली है वह केंद्रीय सचिवालय के की है। दिल्ली पुलिस की पराक्रम वैन जोकि विजय चौक पर खड़ी थी उसने इस ड्रोन को राष्ट्रपति भवन के पास उड़ान भरते हुए पकड़ा था। बता दें कि दिल्ली में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।












Click it and Unblock the Notifications