दिल्ली: डिलिवरी ब्वॉय को बहन ने घर में बुलाया, भाई ने ऐसे लूटा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक डिलिवरी ब्वॉय के ऊपर जानलेवा हमला और उसे लूटने के आरोप में एक भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। ये भाई-बहन दिल्ली के निहार विहार इलाके के रहने वाले है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों भाई-बहन ने एक ऑनलाइन कंपनी से सामान का आर्डर दिया था। डिलिवरी ब्वॉय उसी सामान की डिलिवरी लेकर उनके घर गया था।

पुलिस ने बताया कि बीते 21 मार्च को डिलिविरी ब्वॉय जब सामान लेकर घर पहुंचा तो बहन ने दरवाजा खोला और उसे घर के अंदर बुलाया। जैसे ही डिलिवरी ब्वॉय अंदर पहुंचा तभी वहां भाई चाकू लेकर आ गया और दोनों भाई बहन ने मिलकर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने डिलिवरी ब्वॉय की गला घोंटने की भी कोशिश की।
इस हमले में डिलवरी ब्वॉय के चहरे और हाथ में चोटें आईं। डिलिवरी ब्वॉय किसी तरह अपना सामान वहीं छोड़कर जान बचाकर वहां से भागा। अस्पताल पहुंचने के बाद डिलिवरी ब्वॉय ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications