दिल्ली के 2 अस्पतालों ने देर रात कहा, सिर्फ 45 मिनट से 1 घंटे तक का बचा है ऑक्सीजन, 100 मरीजों की जान खतरे में
दिल्ली के 2 अस्पतालों ने देर रात कहा, सिर्फ 45 मिनट से 1 घंटे तक का बचा है ऑक्सीजन, 100 मरीजों की जान खतरे में
नई दिल्ली, 25 अप्रैल: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों की जान जा रही है। इसी बीच शनिवार (24 अप्रैल) की देर रात दिल्ली के 2 अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के इन दो अस्पतालों ने कहा है कि उनके पास सिर्फ 45 मिनट से 1 घंटे तक की ऑक्सीजन बची है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ने कहा कि उसके पास लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक की मेडिकल ऑक्सीजन बची है। वहीं दिल्ली के उत्तम नगर के एक प्राइवेट अस्पताल गांधी अस्पताल ने भी ऑक्सीजन की कमी को लेकर एक एसओएस भेजा, जिसमें कहा गया था कि उनके पास लगभग एक घंटे की ऑक्सीजन ही बची हुई है। यह चौथी बार था जब सर गंगा राम अस्पताल ने 24 घंटे से ऑक्सीजन की कमी को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Recommended Video

एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक वेंटिलेटर और बाईपैप मशीनों में अलार्म बजना शुरू हो गए हैं। बता दें कि बाईपैप मशीन गंभीर मरीजों के फेफड़ो में हवा पंप के लिए उपयोग किए जाते हैं। सूत्रों ने कहा कि 100 से अधिक मरीजों की जान खतरे में है। उन्होंने कहा कि केवल 500 घन मीटर ऑक्सीजन ही बची थी, जो एक घंटे से 45 मिनट तक ही चलती है।
सर गंगाराम हॉस्पिटल में डॉक्टरों और नर्सों ने मैनुअल वेंटिलेशन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। जब तक कि कम से कम एक टैंकर सुविधा नहीं आ जाती। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने देर रात ट्वीट कर बताया कि हमने सर गंगाराम हास्पिटल के लिए एक टैंकर का इंतजाम कर दिया है। ये टीम केजरीवाल की मेहनत का नतीजा है।
A cryogenic vehicle carrying reserve liquid oxygen is about to reach Ganga Ram Hospital, cater to the interim need until full supply comes.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 24, 2021
Yet another all nighter for Team Kejriwal so that Delhi doesn't gasp for breath. https://t.co/xEn2em5X8x
वहीं उत्तम नगर में गांधी अस्पताल ने कहा कि उनके यहां 60 मरीज भर्ती है, उनकी जिंदगी दांव पर लगी है। गांधी अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन गांधी ने कहा, "हमारे पास 60 से अधिक मरीज हैं और हमारे पास सिर्फ 1-2 घंटे की ऑक्सीजन बची है। ऑक्सीजन इकट्ठा करने के कई विकल्प हैं। हम किसी तरह ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने शनिवार को स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी थी। कृपया मदद करें!''












Click it and Unblock the Notifications