गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, जामा मस्जिद इलाके में छिपे हैं 3 आतंकवादी, अलर्ट जारी

नई दिल्‍ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर इंटेलिजेंस एजेंसियों ने राजधानी दिल्‍ली में आतंकी हमले की आशंका जाहिर की है। इसके मद्देनजर पूरे शहर में अलर्ट जारी किया गया है। एजेंसियों ने एक कॉल इंटरसेप्‍ट करने के बाद दिल्‍ली पुलिस को इनपुट भेजा है। एजेंसियों के मुताबिक, दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में तीन संदिग्ध छिपे हुए हैं। ये तीनों 26 जनवरी को किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों संदिग्‍धों को पस्‍तों भाषा में बातचीत करते सुना गया है।

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, जामा मस्जिद इलाके में छिपे हैं 3 आतंकवादी, अलर्ट जारी

ऐसा प्र‍तीत हो रहा है कि ये तीनों संदिग्ध अफगान मूल के हैं। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई आतंकियों की इस बातचीत से पता चलता है कि इन्हें पाकिस्तान में आतंकी कैंप में ट्रेनिंग मिली है। बताया जा रहा है कि इन संदिग्धों को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से डायरेक्शन दिया जा रहा है। इस इनपुट की स्पेशल सिक्योरिटी मिटिंग में भी चर्चा हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के अलावा तमाम जांच एजेंसियां इस इनपुट पर लगातार काम कर रही है।

ड्रोन से भी हो सकता है हमला

गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा एजेंसियों ने तमाम राज्यों की पुलिस को अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट गृहमंत्रालय की ओर से सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि ड्रोन के जरिए हवा से हमले किए जा सकते हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि पुलिस को इस बाबत सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि ड्रोन के जरिए हवा से हमला किया जा सकता है। एजेंसियों ने राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को खास तौर पर अलर्ट रहने को कहा है।

इन राज्‍यों में खासकर अलर्ट

गृह मंत्रालयन ने जो अलर्ट जारी किया गया है वह मुख्य रूप से दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश को जारी किया गया है, इन तमाम राज्यों के पुलिस मुखिया व मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अलर्ट किया गया है। गृह मत्रालय ने इन राज्यों के पुलिस मुखिया व मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ड्रोन और हवाई आर्टिकल से हमला हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+