दिल्ली: विदेशी महिला से छेड़खानी के आरोप में NRI शख्स गिरफ्तार

नई दिल्ली। यूएस महिला से छेड़खानी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गुरूवार को एक एनआरआई शख्स को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के चाणक्यपुरी फाइव-स्टार होटल में इसी सप्ताह एक यूएस महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामना आया था। पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय आरोपी अनमोल सिंह खारबांदा और 52 साल की महिला ताज डिप्लोमेटिक इंक्लेव में गेस्ट के रूप में अलग-अलग कमरों में रुके हुए थे। सोमवार को खारबांदा ने महिला को अपने रूम में आमंत्रित किया और फिर उसके बाद छेड़खानी की।

दिल्ली: विदेशी महिला से छेड़खानी के आरोप में NRI गिरफ्तार

दिल्ली के एसीपी बीके सिंह ने कहा कि दोनों ने पहले एक-दूसरे को अपना परिचय दिया और उसके बाद रात करीब 10 बजे यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार, खारबांदा जो कैलिफोर्निया में काम करता है उसने अपने रूम में महिला के साथ ड्रिंक की। महिला ने आरोप लगाया कि खारबांदा ने उसके बगल में बैठकर ड्रिंक्स ऑफर करने के दौरान ड्रिंक छीनने और छेड़ने की कोशिश की।

होटल के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के बाद दोनों पूल एरिया में मिले थे। उसके बाद महिला ने स्टाफ से शिकायत कर होटल छोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि महिला ने इस घटना के बाद होटल से चेकआउट कर दिया और गुड़गांव में किसी अन्य होटल में शिफ्ट गई। उसके बाद वापस दिल्ली आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद धारा 164 के तहत खारबांदा को दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश होने के बाद खारबांदा को 14 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+