Aaj ka Mausam: दिल्ली में 2 दिनों तक 'कोल्ड डे' की वार्निंग, उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
Winter Weather Update: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में गलन वाली सर्दी में इजाफा हुआ है। बीते कई दिनों से भारी कोहरा छाया हुआ है। रात होते धुंध शुरू होती है, जो सुबह दिन तक जारी रहती है। ऐसे में फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुताबिक अगले दो दिनों (आज और कल) तक पंजाब, हरियाणा, दक्षिण-पूर्व उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और उत्तर-पश्चिम राजस्थान सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इसी के साथ मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए "कोल्ड-डे" अलर्ट भी जारी किया। मौसम विभाग ने अपनी सलाह में कहा कि कोहरे की स्थिति क्षेत्र में उड़ान संचालन, वाहनों की आवाजाही और ट्रेन संचालन को प्रभावित कर सकती है।
बात शुक्रवार के मौसम की करें तो शाम को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पंजाब, दक्षिण-पूर्व उत्तराखंड, असम, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया। जो कि बीते कई दिनों की मुकाबले में कम था।
दिल्ली में कोल्ड दिन
आईएमडी ने "कोल्ड-डे" अलर्ट भी जारी किया और कहा कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में "घना से बहुत घना कोहरा" देखने को मिल सकता है। खासतौर से कोल्ड डे तब होता है, जब लगातार दो दिनों में किसी स्थान का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान (या दिन का तापमान) सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम हो जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। आईएमडी के अनुसार शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में है।
कोहरे का ट्रेनों पर असर, देरी से चल रही रेल
दिल्ली लगातार घने कोहरे की चपेट में है, शुक्रवार को दृश्यता बाधित होने के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कम दृश्यता के कारण दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में भी देरी देखी गई है। वहीं घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई।












Click it and Unblock the Notifications