Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से सुहाना हुआ मौसम, पहाड़ी इलाकों में मचा रही तबाही

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में अभी मॉनसून सक्रिय है और जमकर कहर बरपा रहा है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार 15 अगस्त को झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। कई इलाकों में तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत भी मिली है।

वहीं, ठंडी हवाएं भी चल रही है, जो स्वतंत्रता दिवस के मौसम को और शानदार बना रही है। हालांकि, यह बारिश हिमाचल प्रदेश में तबाही मचा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में अभी तक 55 लोगों की जान जा चुकी है।

Weather Update Today

अभी ये आकंड़ा और बढ़ सकता है। भारी बारिश को देखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षण गतिविधियां 19 अगस्त तक निलंबित रहेंगी। इतना ही नहीं, यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी 20 जुलाई तक बंद रहेगी। वहीं, उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश हुई। उत्तराखंड मौमस विभाग ने 7 जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, यूएमसनगर, हरिद्वार में कहीं-कहीं पर भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 20 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है।

इस बीच आज यानी 15 अगस्त को गजियाबाद-एनसीआर में बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए अगर 3 घंटे मे यूपी के कुछ जिलों में अचानक से मौसम बदलने और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर 3 घंटों में यूपी के 7 जिलो में बादल छाएंगे और मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है।

मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर से मॉनसून की सक्रियता बढ़ रही है। जिसकी वजह से एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बदायूं, शाहजहांपुर, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, फर्रुखाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने आज राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+