दिल्ली-NCR में शीतलहर जारी, शुक्रवार साल का सबसे ठंडा दिन
नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहेगा। ठंडी हवाओं से दिल्ली वालों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अभी और अधिक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार साल का सबसे ठंडा दिन रहा। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फवारी के चलते उत्तर भारत में पारा 7.3 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया।

शनिवार सुबह की दिल्ली-एनसीआर का पारा कल के न्यूनतम से दो डिग्री और लुढ़कर 7 डिग्री सेल्यिस पर आ गया। हालांकि आज यहां दिन में तेज धूप खिलने का अनुमान है। शुक्रवार को रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री से गिरकर 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आरजेएफसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, यह कम से कम अगले 48 घंटों में ऐसा ही रहेगा।
कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को न्यूमतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे रहा। साथ ही गुलमर्ग और करगिल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर में रविवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'गुलमर्ग शून्य से 10 डिग्री कम तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा रहा जबकि शून्य से 10.2 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल देश में सबसे स्थान रहा।' वहीं शीतलहर के प्रकोप की वजह से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अभी कम है। लगातार चौथे दिन दिल्ली में हवा का स्तर खराब श्रेणी में रहा।
उत्तर भारत सर्दी के साथ कोहरे ने भी पेरशानी बढ़ा दी है। कोहरे होने से दृश्यता घटी है और दिल्ली आने वाली कई ट्रेने अपने समय से देरी से चल रही है। एएनआई के मुताबिक कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें लेट, 1 का समय बदला गया और 9 ट्रेनों को रद्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications