दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, आज इन राज्यों में आ सकता है आंधी-तूफान, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में रविवार सुबह बारिश हुई, इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं, जिसकी वजह से तपन में कमी हुई है, इस दौरान तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना रहा, बारिश का ये सिलसिला शाम तक बने रहने का अनुमान है, आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि दिल्ली और आसपास इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, इसी के साथ ही मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में 9 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होती रहेगी।

भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार, कोसली, महेंद्रगढ़,चरखी दादरी, झज्झर, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत, में 20-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है और बारिश हो सकती है तो वहीं आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

आईएमडी ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया

जबकि उत्तराखंड के रूड़की, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, एमपी और छत्तीसगढड में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, आईएमडी ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में 10 जून तक 'लू' का सामना नहीं होगा

दिल्ली में 10 जून तक 'लू' का सामना नहीं होगा

आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली में 10 जून तक 'लू' का सामना नहीं होगा क्योंकि बुधवार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली-एनसीआर में नमी ला रही हैं और आने वाले दिनों में अब राजधानी को बारिश का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में 20 जून तक मानसून पहुंचेगा

दिल्ली में 20 जून तक मानसून पहुंचेगा

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में 20 जून तक मानसून पहुंचेगा और इस बार बारिश काफी अच्छी होने वाली है लेकिन इससे पहले प्री-मानसून बारिश दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में जारी रहेगी। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को अगले 48 घंटे के दौरान आंधी-तूफान और ओलों की बात कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+