Weather:दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में रात भर से हो रही बारिश, सड़कें डूबी, ट्रैफिक जाम
Weather:दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में रात भर से हो रही बारिश, सड़कें डूबी, ट्रैफिक जाम
नई दिल्ली, 23 सितंबर: दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्र्रैफिक देखने को मिल रहा है। दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद गुड़गांव (गुरुग्राम) में रातभर से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया है, सड़कों पर जलभराव हो गया है, कई इलाकों में बिजली की कटौती भी की गई है। गुरुग्राम में लगातार बारिश के कारण भीषण जलजमाव के बीच दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 2 से 3 घंटों तक अभी बारिश होगी। आज के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
Recommended Video

दिल्ली NCR में जानिए कब तक होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के अधिकत्तर हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटों तक बारिश होगी। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर और बल्लभगढ़ में बारिश की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने गुरुवार आधी रात को अगले तीन-चार घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने रात 12:30 बजे अपने पूर्वानुमान में कहा कि एक ताजा बादल दिल्ली की ओर आ रहा है जिससे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने ट्वीट किया, "एक ताजा बादल दिल्ली की ओर आ रहा है, जिससे अगले 3-4 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर कभी-कभी तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।"

नोएडा-गुरुग्राम में स्कूल बंद, येलो अलर्ट जारी
इस बीच आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है, और अगले दो-तीन दिनों के लिए मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। गुरुग्राम और नोएडा में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गुरुग्राम ने कॉरपोरेट्स को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की भी सलाह दी है। इससे पहले गुरुवार को, लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण जलभराव हो गया और पेड़ उखड़ गए जिससे राजधानी के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम हो गया। इसके बाद, पैदल चलने वालों को गंभीर रूप से जलमग्न गलियों और मुख्य सड़कों से चलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

दिल्ली के लिए पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट
दिल्ली ट्रैफिक की स्थिति के बारे में यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर एडवाइजरी जारी की है। देर रात के दौरान एक्सप्रेस-वे पर नरसिंहपुर चौक से राजीव चौक की ओर यातायात में भारी भीड़ की सूचना मिली। एक्सप्रेस-वे पर अलग-अलग जगहों पर जलभराव के कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। जलभराव के कारण बंपर-टू-बम्पर यातायात था, जिसके कारण एक्सप्रेसवे और कनेक्टिंग सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया।
ये भी पढ़ें- इसलिए मानसून की वापसी में हो रही है देरी? IMD ने बताता किन राज्यों में अब भी होगी बारिश












Click it and Unblock the Notifications