दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, कई इलाकों में तेज बारिश
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद शुक्रवार की शाम भी दिल्ली और एनसीआर में बारिश देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने भी मौसम का आनंद लिया, लेकिन कई स्थानों पर जाम भी देखने को मिला। शुक्रवार को सुबह हल्की बारिश होने के बाद पूरा दिन ठंडा रहा वहीं तेज हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में भी कमी आई।

बता दें कि, दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में पिछले कई दिनों से बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में लोगों को जाम की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। घने बादल की वजह से शाम 4 बजे ही रोशनी कम हो गई और रात होने का एहसास हुआ।
दिल्ली में हो रही है बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है, तो वहीं गुरूवार को राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। जयपुर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर सहित कई जगहों में ओलावृष्टि की भी खबर है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, मध्यप्रदेश के कई शहरों में अगले 24 घंटो के दौरान बारिश का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगे को लेकर गडकरी का बड़ा आरोप- भारत को बदनाम करने की सुनियोजित राजनीतिक साजिश












Click it and Unblock the Notifications