सोनिया-शीला की नींद हराम करने दिल्‍ली आये नरेंद्र मोदी

Narendra Modi rally

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के ब्रांड एंबेस्‍डर के रूप में उभरे नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्‍ली पहुंच गये हैं। सच पूछिए तो वो यहां सिर्फ सोनिया गांधी का चैन छीनने नहीं आये हैं, बल्कि शीला दीक्षित की नींद भी हराम करने यहां आये हैं। जी हां उनकी इस रैली का फायदा लोकसभा चुनाव के साथ-साथ दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भी मिल सकता है।

भारतीय जनता पार्टी को रविवार की सुबह यहां अपने प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की सभा से ढेर सारी उम्मीद है और इसे सफल बनाने के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। आयोजकों का कहना है कि उन्हें सभा में पांच लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। मोदी की यह रैली उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित एक पार्क में आयोजित की जा रही है।

राहुल गांधी के बिफरने के बाद से यूपीए सरकार और कांग्रेस दोनों ऊहापोह में फंसी है। इतना तय है कि ऐेसे में मोदी तंज कसकर भुनाने के प्रयास से चूकने वाले नहीं। विकास रैली के नाम से आयोजित इस सभा से भाजपा यह आस भी लगाए बैठी है कि राज्य में गुटबाजी की समस्या से जूझ रही पार्टी को उबरने में मोदी का करिश्मा काम आएगा। गुटबाजी के कारण ही पार्टी 1999 से 2008 तक तीन बार विधानसभा चुनाव में पराजय का सामना कर चुकी है।

रोहिणी के जापानी पार्क में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं। उन्नत ध्वनि प्रणाली और विशाल स्क्रीन लगाए गए हैं। भाजपा के नेता और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा, "हम पांच लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि हर कोई उन्हें देखे और सुने।"

चूंकि दिन रविवार का है इसलिए टीवी चैनल अपने देसी-विदेशी दर्शकों के लिए मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण तो करेंगे ही। मोदी के साथ मंच पर दिल्ली का पूरा नेतृत्व जुटेगा। ताकत और एकजुटता दिखाने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+