Delhi Mumbai Expressway : पीएम 4 फरवरी को करेंगे उद्घाटन, दिल्‍ली-जयपुर का सफर मात्र दो घंटे में होगा पूरा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन पीएम मोदी 4 फरवरी को करेंगे। जिसके बाद दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग दो रह जाएगा।

Delhi Mumbai Expressway

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से जयपुर के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे कम कर देगा, महज दो घंटे का सफर करके दिल्‍ली से जयपुर और जयपुर से दिल्‍ली यात्री पहुंच सकेंगे।

महज दो घंटे में तय होगा दिल्‍ली से जयपुर का सफर

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन जनवरी के अंत तक होने की बात कही थी और उन्‍होंने ये भी बताया था कि दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग दो रह जाएगा। वर्तमान समय में गुड़गांव के माध्यम से जयपुर-दिल्ली से यात्रा करने में लगभग 4-5 घंटे लगते हैं और 250 किमी की दूरी तय होती है। वहीं इस एक्‍सप्रेस हाईवे के बन जाने से महज दो घंटे के अंदर जयपुर तक और जयपुर से दिल्‍ली तक लोग पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में दावा किया था कि 2024 के अंत से पहले भारत में सड़क का बुनियादी ढांचा 2024 के बराबर हो जाएगा।

नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से दिल्‍ली मुंबई की दूरी महज 12 घंटे में होगी तय

हरियाणा का सोहना और राजस्‍थान के दौसा खंड नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का पहला चरण है। लगभग 1,390 किलोमीटर लंबा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा और दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा के समय को 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर देगा। इसके मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है और इसे 'भारतमाला प्रोजेक्‍ट' के पहले चरण के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है।

नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इन राज्‍यों को करेगा कवर

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को कवर करते हुए 12 लेन तक विस्तार योग्य आठ-लेन एक्सप्रेसवे से राष्ट्रीय राजधानी और देश के वित्तीय केंद्र मुंबई के बीच यात्रा का समय लगभग 24 घंटे से 12 घंटे तक कम होने की उम्मीद है। मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है और इसे 'भारतमाला परियोजना' के पहले चरण के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+