Delhi Weather: दिल्ली में हो सकती है बारिश, धूल भरी आंधी की भी संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को आज भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली में बारिश और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ छींटे पड़ने या धूल भरी आंधी आने की संभावना है। दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बहुत हल्की बारिश होगी।

ये भी पढ़ें- Heat wave: हीटवेव से 3 महीने में सैकड़ों लोगों की मौतें, इस राज्य में मरने वालों की संख्या 100 के करीब
दिल्ली मौसम को लेकर हर अपडेट
- आईएमडी के मुताबिक बुराड़ी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और पंजाबी बाग जैसे इलाकों में बारिश की संभावना है।
- दिल्ली में 4 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ये दिल्ली के मौसम में बदलाव का संकेत है, जबकि कुछ स्थानों पर अभी भी लू की स्थिति बनी हुई है।
- आईएमडी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा कि 6 जून को दिल्ली में धूल भरी आंधी आएगी, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है, जबकि गुरुवार को इसके 30 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, जानें राजधानी में कब दस्तक देगा मानसून?
- आज को सुबह 10 बजे आईएमडी ने आर्द्रता का स्तर 33 प्रतिशत दर्ज किया। मौसम विभाग के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है।
- आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में 9 जून तक बारिश हो सकती है। दिल्ली में मानसून जून के आखिरी हफ्ते में आ सकती है। इस हफ्ते के बाकी दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में कभी-कभी तेज हवाएं चलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications