दिल्ली: मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, 12 मार्च के बाद मिलने वालों के लिए जारी हुआ ये आदेश
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है लेकिन फिर भी कुछ ऐसे लोग हैं जो मामने को तैयार नहीं होते और घरों से बाहार निकल रहे हैं। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के बाद लोगों में और डर फैल गया है। दूसरी ओर मौजपुर के मोहनपुरी इलाके में स्थित मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है जिसके बाद से उस क्लीनिक में गए लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

स्थानीय महिला मरीज से हुआ था संक्रमित
बताया जा रहा है कि डॉक्टर एक स्थानीय महिला मरीज से संक्रमित हुए थे फिलहाल उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को एसडीएम शाहदरा ने दिल्ली के मौजपुर के मोहनपुरी इलाके के मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करने वाले लोगों को 15 दिन तक घरों में क्वारेंटाइन रहने का आदेश दिया है। यह आदेश 12 मार्च से 18 मार्च के बीच मोहल्ला क्लीनिक जाने वाले या फिर वहां मौजूद लोगों के लिए जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को इस बारे में अधिक जानकारी देने के लिए मोहल्ला क्लीनिक के संक्रमित डॉक्टर के घर के बाहर एक पर्चा भी लगाया है।
Recommended Video

बुधवार को दिल्ली में पांच नए मामले
बता दें कि बुधवार को दिल्ली में पांच नए मामले सामने आने के बाद राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या 35 हो गई है। एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जो लोग जरूरी सेवाओं से जुड़े हुए हैं उन सब लोगों को हम पास देंगे, जिनके पास ID है वो ID का इस्तेमाल करें। बाकी जिनके पास ID नहीं है वो ई-पास का इस्तेमाल करें। ई-पास के लिए आप 1031 पर फोन करें। ये जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए हैं आम लोगों के लिए नहीं है।
#WATCH Delhi CM Arvind Kejriwal: To continue the availability of essential services for all, we have decided to give e-pass to all those who are involved in such professions but do not have any ID. You can reach out to us at 1031 to avail the e-pass. #21DaysLockdown pic.twitter.com/aU29LWEca5
— ANI (@ANI) March 25, 2020
सीएम केजरीवाल ने मकान मालिकों को दी चेतावनी
सीएम ने आगे कहा, कुछ मकान मालिक डॉक्टर और नर्सों को घर से निकलने की धमकी दे रहे हैं उनका कहना है कि वो 24 घंटे कोरोना मरीजों के साथ रहते हैं तो हमें भी Corona हो जाएगा, ऐसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई मकान मालिक नहीं मानता हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केजरीवाल ने आगे कहा, कुछ इलाके के मकान मालिक डॉक्टर और नर्सों को घर से निकलने की धमकी दे रहे हैं उनका कहना है कि वो 24 घंटे कोरोना मरीजों के साथ रहते हैं तो इनसे हमें भी कोरोना हो जाएगा। ऐसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि यही डॉक्टर्स हमारी जिंदगी बचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: 24 घंटे में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 600 के पार












Click it and Unblock the Notifications