'आर्मी वाले ने ली लड़की की टांगों की फोटो और फिर...', इंटिमेट पलों के वीडियो के बाद दिल्ली मेट्रो में नया कांड
Delhi Metro army officer slap case: कभी अजीबोगरीब डांस वीडियो, तो कभी लव मोमेंट रील्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाली दिल्ली मेट्रो अब एक बार फिर से खबरों में है। हालांकि इस बार वजह कोई वायरल वीडियो नहीं, बल्कि कुछ और है।
दरअसल, दिल्ली मेट्रो के अंदर एक शख्स ने एक आर्मी ऑफिसर को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इसलिए मारा, क्योंकि आर्मी ऑफिसर चुपके से शख्स की महिला दोस्त की टांगों की तस्वीरें ले रहा था।

अंशुल बंसल नाम के इस शख्स ने पूरी घटना को रेडिट पर लिखा है। अपनी पोस्ट में अंशुल बंसल ने बताया, 'सोमवार शाम को मैं दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से रोहिणी जा रहा था और मेरे साथ मेरी एक दोस्त थी। मेरी दोस्त ने शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसकी लंबाई घुटनों तक थी। हमारे ठीक सामने करीब 40 साल का एक शख्स बैठा था, जिसने आर्मी की ड्रेस पहनी हुई थी। तभी, उनकी साइड में बैठे एक युवक ने बताया कि आर्मी की ड्रेस में बैठा वो शख्स चुपके से अपने मोबाइल से मेरी दोस्त की टांगों की फोटो ले रहा है।'
'गैलरी चेक की तो उसमें मेरी दोस्त के फोटो मिले'
अंशुल ने आगे लिखा, 'ये जानते ही मुझे गुस्सा आ गया और मैं आर्मी की ड्रेस पहने उस शख्स से भिड़ गया। मैंने उसका फोन छीना और गैलरी में जाकर चेक किया तो देखा कि वाकई उसने मेरी फ्रेंड की फोटो क्लिक की हुई थी। ये देखते ही मेरा पारा चढ़ गया और मैंने उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इतना तेज था कि आस-पास के लोगों को भी उसकी आवाज सुनाई दी।'
'आर्मी की वर्दी में हैं, इन्हें मारिए मत'
अपनी पोस्ट में अंशुल ने बताया, 'इतनी देर में मेट्रो में मौजूद कई लोग मेरे पास आ गए और मुझसे कहने लगे कि आप इन्हें मारिए मत, बल्कि इनके खिलाफ मेट्रो में संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराइए, क्योंकि ये सेना की वर्दी में हैं। मेरा ध्यान जब उस शख्स की तरफ गया तो देखा कि वो काफी घबराया हुआ था। शायद उसे डर था कि ये बात अगर उसके परिवार को पता चली तो उसकी बहुत बेइज्जती होगी।'
'उसके परिवार को नहीं पहुंचाना चाहता था दुख'
अंशुल ने आगे लिखा, 'हंगामा काफी बढ़ चुका था और शोर सुनकर दिल्ली मेट्रो के दो अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुझसे पूछा कि आपने इनके ऊपर हाथ क्यों उठाया। उन्होंने भी मुझसे यही कहा कि आप इनके खिलाफ शिकायत दीजिए, लेकिन मैं उसके परिवार के लोगों को किसी तरह का दुख नहीं पहुंचाना चाहता था। मैंने सोचा कि इस पूरी घटना में इसके परिवार का क्या दोष है। इसके बाद मैंने फैसला किया कि शिकायत नहीं दूंगा और मैं अपनी दोस्त के साथ अगले मेट्रो स्टेशन पर उतर गया।'
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली मेट्रो में बना एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स पहले एक लड़की को कैन से सॉफ्ट ड्रिंक पिलाता है और फिर वो लड़की सॉफ्ट ड्रिंक के उसी सिप को मुंह से उस लड़के को पिलाती है।












Click it and Unblock the Notifications