'मजा आएगा भीड़ू...' दिल्ली मेट्रो में मिली शराब की इजाजत, जल्दी-जल्दी बोतल पैक करने लगे लोग

Liquor in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अहम फैसला लेते हुए यात्रियों को शराब की बोतलें लेकर सफर करने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में डीएमआरसी ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

बयान में कहा गया कि दिल्ली मेट्रो के नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्रावधानों के अनुसार दिल्ली मेट्रो में प्रति व्यक्ति दो शराब की सीलबंद बोतलें साथ ले जा सकता है। जैसे ही ये खबर सामने आई, ट्विटर पर तो मीम्स की बरसात होने लगी।

Delhi metro

बताते चलें कि पहले सिर्फ एयरपोर्ट लाइन पर ही शराब की सीलबंद बोतल ले जाने की अनुमति थी। इसके अलावा बाकी लाइनों शराब की बोतल ले जाने पर बैन था। अब नया आदेश मेट्रो लाइन पर लागू होगा।

जैसे ही दिल्ली मेट्रो ने अपने एक ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी लोगों को दी, ट्विटर पर तो मानो मीम्स की बरसात ही होने लगी। एक यूजर ने जॉनी लीवर के एक डायलॉग वाली फोटो पोस्ट की, जिसमें लिखा था कि अभी मजा आएगा ना भीडू। एक ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ट्रेंड होना था, दिल्ली मेट्रो ट्रेंड हो रहा है। एक यूजर ने कहा कि अब गुड़गांव से कैब नहीं करनी पड़ेगी।

एक और यूजर ने बोतल की तस्वीर शेयर करते हुए दिखाया कि एक बड़ी सी बोतल को दो लोग कवर करने की मशक्कत में जुटे हुए हैं। एक और ने कहा कि क्या होगा अगर कोई पहले से ही नशे में है और वो दो बोतलें और साथ में रखकर चले। एक ने कहा कि इनको क्या लगता है कि दिल्ली वाले बोतल नहीं खोलेंगे क्या मेट्रो में?

कई लोगों ने दिल्ली मेट्रो के इस फैसले की घोर निंदा की। एक यूजर ने कहा कि क्या चल रहा है ये दिल्ली में, नशाखोर बन रहा है। एक और ने कहा कि नया एंटरटेनमेंट खुल चुका है। अब और शानदार वीडियोज बना करेंगे। एक ने कहा कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो को शायद पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं, इसलिए संभवत: ये कदम उठाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+