Delhi: रोहिणी में बंगाली बस्ती में लगी भीषण आग, फायर की 12 गाड़ियां मौके पर ,कई झुग्गियां जलकर खाक

Delhi: रोहिणी में बंगाली बस्ती में लगी भीषण आग, फायर की 12 गाड़ियां मौके पर ,कई झुग्गियां जलकर खाक

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को दो जगहों पर भीषण आगजनी की घटना हुई। पहले कनॉर्ट प्लेस के द पार्क होटल में आग लगी तो वहीं देर शाम रोहिणी इलाके में भीषण आग लग गई । रोहिणी के बंगाली बस्ती की झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते हैं फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। वहीं खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 Delhi: Massive Fire at Bangali Basti in Rohini.12 fire tenders have been rushed to the spot.

आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आआ है। बताया जा रहा है कि आग से कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक उनके पास शाम करीब 7 बजे फोन आया और बंगाली बस्ती इलाके में आग की सूचना दी गई। सूचना पाते ही दमकल की 12 गाड़ियां रवाना कर दी गई। आग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बताया जा रहा है कि आग से कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं।

वहीं इससे पहले दिल्ली के कनार्ट प्लेस के 'द पार्क होटल' में आग की घटना सामने आई। नई दिल्ली जिले के एडिशनल डीसीपी दीपक यादव ने इस आगजनी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 9 बजे द पार्क होटल में आग लग गई। हमें इसके बारे में होटल से कोई जानकारी नहीं मिली। इस घटना में 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+