छुट्टी मनाने गोवा गए दिल्ली के शख्स की बिजली गिरने से मौत, पत्नी की हालत गंभीर
गोवा। दिल्ली के रहने वाले एक शख्स की गोवा में शनिवार सुबह मौत हो गई है। मौत की वजह बिजली गिरना बताया गया है। जानकारी के मुताबिक ये शख्स गोवा छुट्टियां मनाने गया था। मृतक के साथ उसकी पत्नी भी यहां आई थी। पुलिस का कहना है कि मरने वाले शख्स की पहचान 35 साल के चैतन्य नागपाल के तौर पर हुई है।

जब उसपर बिजली गिरी, तब वह उत्तरी गोवा के कैंडोलिम बीच पर मौजूद था। उसकी पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। कलंगुट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर नोलास्को रपोसो का कहना है, 'व्यक्ति की मौत तुरंत हो गई थी जबकि उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।'












Click it and Unblock the Notifications