पति के अवैध संबंधों को लेकर होता था झगड़ा, गुस्से में महिला समेत बच्चे को ट्रक से कुचला

नई दिल्ली। राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामना आया है जहां युवक ने ही साथ रहने वाली महिला को ही ट्रक से कुचल दिया। वो महिला युवक के पास से अपनी डेढ़ साल की बच्ची को बचाकर ला रही थी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही, इस हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची के अलावा 17 साल की दूसरी बेटी घायल हो गई है।

delhi man kills wife and injured step daughters with truck

महिला को ट्रक से कुचलने के आरोपी अखिलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अखिलेश बिहार के बेगुसराय जिले का रहने वाला है। जबकि पूरा मामला द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्र के सेक्टर-16ए का बताया जा रहा है। हादसे में घायल दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान 38 साल की विभा के रूप में हुई है।

17 साल की दूसरी बेटी ने होश में आने के बाद पुलिस को बताया कि उसकी मां एक साल से अखिलेश के साथ रहती हैं। लेकिन दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे और पिछली रात गुस्से में अखिलेश डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कहीं चला गया। जब छोटी बच्ची को ढूंढना शुरू किया गया वो एक ट्रक में मिली थी। उसकी मां जब बच्ची को लेकर आने लगी तभी ये हादसा हुआ। बाद में पता चला कि ये ट्रक अखिलेश चलाता था। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+