दिल्ली एयरपोर्ट पर तस्कर गिरफ्तार, इस तरह छिपा कर ला रहा था रियाद से सोना
नई दिल्ली। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर रियाद से आए एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 232 ग्राम सोना बरामद किया है जिसका बाजार में कीमत करीब 9.14 लाख बताई जा रही है। गिरफ्तारी शनिवार को हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि तस्कर ने दरवाजे के लॉक में छिपाए थे। पूछताछ में तस्कर ने स्वीकार किया है कि इससे पहले भी 5 बार वो इसी तरह करीब 1160 ग्राम सोने की तस्करी कर चुका है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ये बरामदगी की है। आपको बता दें कि देश के लगभग हर बड़े एयरपोर्ट पर इस तरह की तस्करी सामने आ चुकी है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर महीने में भी कस्टम विभाग ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। तस्कर के पास से 30 लाख रुपए की मूल्य का सोना जब्त किया गया था। आरोपी शख्स सऊदी अरब के जेद्दाह के यहां आ रहा था, इस दौरान यात्रियों को शक होने पर उसकी तलाशी ली गई।
आरोपी के बैग से 805 ग्राम के वजन के चार सोने के टुकड़े मिले थे। वहीं 10 नवंबर को 50 लाख रुपए के सोने की तस्करी के आरोप में एक साल के व्यक्ति और तजाकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार यह व्यक्ति बैंकॉक से ऑकलैंड होते हुए दिल्ली पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद उससे पूछताछ हुई। इस दौरान इसकी तलाशी ली गई। जिसमें सोने की कई वस्तुएं, हीरा जड़ित सोने की 2 अंगूठी और एक हैंडबैग में छिपाकर रखी गई सोने की 12 छड़ें मिलीं थी। विभाग ने बताया था कि सोने की सभी वस्तुओं का वजन लगभग 627 ग्राम था और इनकी अनुमानित बाजार कीमत 26.76 लाख रुपये थी।












Click it and Unblock the Notifications