प्रिया मर्डर केस- 6 लड़कियों से थे अवैध संबंध, कर्ज और पत्‍नी से छुटकारा पाने के लिए पति ने की हत्‍या

नई दिल्‍ली। बुधवार को रोहिणी जेल के पास हुए एक महिला के मर्डर की मिस्‍ट्री को दिल्‍ली पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति पंकज मेहरा ने ही उसकी हत्‍या की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। महिला के परिवार वालों का आरोप है कि पंकज अय्याश किस्‍म का आदमी था। उसके 6 महिलाओं से संबंध थे जिसे लेकर पत्‍नी प्रिया से अकसर विवाद होता था। ऐसे में छुटकारा पाने के लिए उसने पत्‍नी की हत्‍या कर दी। आपको बता दें कि साल 2007 में पंकज और प्रिया ने लव मैरिज की थी। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि पंकज की पहले भी एक शादी हो चुकी है। आइए पूरे मामले के बारे में बताते हैं।

सबसे पहले जानिए पकंज ने क्‍या कहानी सुनाई थी पुलिस को

सबसे पहले जानिए पकंज ने क्‍या कहानी सुनाई थी पुलिस को

33 वर्षिय प्रिया अपने पति और बच्चे के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारे गई थी। मुकरबा चौक से रोहिणी की तरफ जाते समय रोहिणी जेल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक ने कर उन्‍हें रोक लिया। फिर लूटपाट के लिए टूट पड़े लेकिन जब क़ामयाब नहीं हुए तो गोली मारकर भाग निकले। परिवार का आरोप है कि प्रिया कई घंटों तक तड़पती रही लेकिन अस्पताल में किसी भी डॉक्टर ने उसे हाथ नहीं लगाया। इलाज में देरी के चलते प्रिया ने दम तोड़ दिया। पंकज के मुताबिक, पिछले साल नोटबंदी के दौरान नवंबर में उसने मोनू नाम के एक शख्स से पांच लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। यह रकम अब बढ़कर 40 लाख रुपए हो गई थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। ऐसे में मोनू ने उसकी पत्नी की हत्या करवा दी।

कैसे खुला राज

कैसे खुला राज

जांच पड़ताल के दौरान कार में महिला की सीट के नीचे मिले दो खोखों की वजह से पुलिस को पंकज की कहानी पर शक हुआ था। वहीं, कार के शीशे भी दोनों तरफ से टूटे हुए थे। ऐसे में पुलिस का शक और बढ़ गया। मौके ए वारदात के हालात से भी मेल उसकी बताई बातें नहीं खा रही थी। पुलिस ने जब पंकज के व्यक्तिगत जीवन के बारे जानकारी जुटाई तो शक यकीन में बदल गया। इसके बाद पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में पंकज टूट गया और उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली।

कई महिलाओं से थे अवैध संबंध

कई महिलाओं से थे अवैध संबंध

प्रिया के परिवार वालों के मुताबिक, पंकज के छह अफेयर चल रहे थे। वह कई बार लड़कियों के साथ पकड़ा जा चुका था। बीते चार-पांच महीने ही एक नया अफेयर शुरू हुआ था, जिसे लेकर वह काफी संजीदा था। उसकी इन आदतों की वजह से प्रिया से उसका अक्सर झगड़ा होता था। वह प्रिया को टॉर्चर भी करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+