दिल्ली में खिली धूप पर ठिठुर रहा भोपाल

दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, "शहर में दिन की शुरुआत हालांकि हल्के कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन में अच्छी धूप रहेगी। आसमान साफ रहेगा।" सुबह 8.30 बजे वातावरण में 86 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
उधर मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाएं बढ़ने के साथ-साथ ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसके साथ ही तापमान में भी तेजी से गिरावट आ रही है। राज्य में पचमढ़ी सबसे सर्द रहा, बीते 24 घंटों में यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में अब ठंड अपना असर दिखाने लगी है हालांकि दिन में अच्छी धूप निकल रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4, इंदौर का अधिकतम तापमान 27.5 तथा न्यूनतम तापमान 13.8, ग्वालियर का अधिकतम 26.9 तथा न्यूनतम 11.4 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.5 तथा न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications