केजरीवाल सरकार का फैसला, इन तीन अस्पतालों में होगा केवल कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अहम निर्णय लिया है। केजरीवाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोकनायक अस्पताल और जीबी पंत अस्पताल को शामिल करके करीब 2000 बेड की व्यवस्था की है। जबकि राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 450 बेड की व्यवस्था की गई है, जो केवल कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए होंगे।

delhi: Lok Nayak Hospital Rajiv Gandhi Super Speciality Hospital to dedicated for Coronavirus cases

साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल के सभी कोरोना संक्रमित मरीज लोक नायक अस्पताल में शिफ्ट किए जाएंगे। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी में इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 503 तक पहुंच चुकी है जबकि इस वायरस से 7 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus : Gautam Gambhir ने Delhi Govt. को दिए 50 lakh तो Kejriwal बोले | वनइंडिया हिंदी

    24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 19 का संबंध तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है। वहीं, कुल 503 मामलों में से 320 केस तबलीगी जमात से जुड़े हैं। लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, जिनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद से पूरे देश में कोरोना के मामलों में भारी इजाफा हुआ है।

    पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना वायरस के 693 केस सामने आए हैं जो एक दिन में संक्रमित मरीजों का सबसे बड़ा आकंड़ा है। पूरे देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4000 को पार कर चुकी है। अभी तक देशभर में कोरोना के 4067 मामले सामने आए हैं, जिनमें 1445 केस तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित मरीजों में 76 फीसदी पुरुष और 24 फीसदी महिलाएं हैं। इस वायरस के कारण अभी तक 109 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+