दिल्ली शराब नीति में नाम लिए जाने पर भड़कीं TRS विधायक कविता, BJP नेताओं पर करेंगी मानहानि का केस
दिल्ली शराब नीति में परिवार का नाम घसीटे जाने पर MLC कविता भाजपा नेताओं के खिलाफ करेंगी मानहानि केस
हैदराबाद, 22 अगस्त: दिल्ली में शराब नीति को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा द्वारा दिल्ली आबकारी नीति में अपने परिवार का नाम आने पर टीआरएस एमएल वर्मा ने जमकर नाराजगी जताई है। एमएलसी कविता दिल्ली बीजेपी नेताओं, बीजेपी सांसद परवेश वर्मा और बीजेपी के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि केस करेंगी।

बता दें रविवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के परिवार पर जो आरोप लगाया उसके बाद के परिवार पर आरोप लगाया था कि उनके परिवार के सदस्यों ने दिल्ली आबकारी नीति बनाए जाने के संबंध यहां के फाइवस्टार होटल में भाग लिया था। जिस पर कविता आगबबूला हो चुकी हैं।
तेलंगाना के टीआरएस एमएलसी के कविता आरोप लगाने वालों के खिलाफ निषेधाज्ञा आदेश के लिए भी अदालत का रुख करेंगी उन्होंने कहा मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि भाजपा द्वारा मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। दिल्ली में चल रही शराब नीति की जांच से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा बीजेपी मेरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। हम वो नहीं जो पद छोड़ने वाले हैं, हम लड़ाई लड़ेंगे। कविता ने कहा उनके पीछे केंद्र सरकार है, हमने तेलंगाना के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है हम पीछे नहीं हटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications