Delhi: कोरोना पर एलजी की सर्वदलीय बैठक, भाजपा बोली- सभी दलों ने माना, केजरीवाल सरकार का फैसला गलत
नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोरोना के मरीजों को लेकर बड़ा फैसला लिया था, जिसमे उन्होंने दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों के इलाज का निर्देश दिया था, लेकिन दिल्ली के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार का यह फैसला पलट दिया है। इसके बाद आज इस मसले पर एलजी के साथ सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमे तकरीबन सभी दलों ने दिल्ली सरकार के इस फैसले को गलत ठहराया है। बता दें कि एलजी ने आज कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक की, जिसमे कोरोना के मरीजों के लिए अस्पताल में बेड, टेस्टिंग बढ़ाने, एंबुलेंस सेवा को तेज करने सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा की गई।

Recommended Video
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कुछ दलों को छोड़कर सभी दल इस बात पर सहमत हुए हैं कि दिल्ली सरकार का फैसला गलत था, जिसमे कहा गया था कि जो लोग दिल्ली के निवासी नहीं है उनका एसिम्पटोमैटिक टेस्ट नहीं होगा और इनका दिल्ली के अस्पतालों में इला नहीं होगा। वहीं इस बैठक के बाद आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्लीवालों का जीवन सुरक्षित रह सके इसके लिए ये फैसला लिया गया था। खट्टर सरकार और योगी सरकार के दवाब में फैसला बदला गया क्योंकि उनकी स्वास्थ्य सेवाएं बिलकुल फेल हैं।
एलजी द्वारा सरकार के फैसले को पलटने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था एलजी साहब के आदेश ने दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी है। देशभर से आने वाले लोगों के लिए करोना महामारी के दौरान इलाज का इंतजाम करना बड़ी चुनौती है। शायद भगवान की मर्ज़ी है कि हम पूरे देश के लोगों की सेवा करें। हम सबके इलाज का इंतजाम करने की कोशिश करेंगे। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस पर कहा है कि भाजपा के दबाव में एलजी ने सरकार का फैसला बदला है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने एलजी पर दवाब डालकर घटिया राजनीति कर रही है। दिल्ली सरकार सोच समझकर और ईमानदारी से इस डिजास्टर को मैनेज करने की कोशिश कर रही है लेकिन भाजपा से यह देखा नहीं जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications