मुख्य सचिव से बदसलूकी मामला: गृहमंत्री राजनाथ से मिले उपराज्यपाल बैजल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट के मामले में हंगामे का दौर जारी है। मुख्य सचिव के मामले में दिल्ली के आईएएस अधिकारियों ने अपने काम का बहिष्कार कर रखा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और अफसरों के बीच तनातनी के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल हालात संभालने की कवायद में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि शनिवार शाम में अनिल बैजल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उपराज्यपाल ने गृहमंत्री को दिल्ली के ताजा हालात पर पूरी जानकारी दी है। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी।

दरअसल दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके साथ मारपीट की गई। मुख्य सचिव के इन आरोपों और उनके साथ हुए सलूक को लेकर दिल्ली के सभी आईएएस अधिकारियों ने काम का बहिष्कार कर दिया है। दिल्ली के ताजा हालात को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उपराज्यपाल ने गृहमंत्री को दिल्ली के ताजा हालात पर पूरी जानकारी दी।
वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि हमने अफसरों के अड़ियल रवैए के बारे में एलजी को बताया। उन्होंने बात करने का भरोसा दिया है। वहीं बैजल से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। केजरीवाल ने कहा है कि बीते 3 दिनों से अफसर मीटिंगों में नहीं आ रहे हैं। प्रशासन में दिक्कत हो रही है। मैं बहुत ही चिंतित हूं। सीएम से मुलाकात के बाद एलजी ने इस बात का आश्वासन दिया कि वो यह सुनिश्चित करेंगे की अधिकारी काम पर लौट आएं। इसी के मद्देनजर शनिवार शाम में एलजी अनिल बैजल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications