दिल्ली: सात महीने से फरार चल रही लेडी डॉन बशीरन मम्मी गिरफ्तार
नई दिल्ली। कई मामलों में फरार चल रही बशीरन उर्फ मम्मी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते सात महीने से वो फरार चल रही थी। पुलिस ने संगम विहार में एक घर से बशीरन को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि बशीरन के आठ बेटे हैं और सभी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बेटों के साथ मिलकर वो गैंग चला रही थी और उसका इलाक में खौफ था। उसे एरिया की लेडी डॉन कहा जाता है।

परिवार पर दर्ज है 100 से ज्यादा मुकदमें
पुलिस ने बताया है कि बशीरन और उसके बेटों पर 113 मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें हत्या और डकैती जैसे गंभीर मामले भी हैं। संगम विहार में खौफ की वजह बनी बशीरन के बेटे शमीम पर 42 मुकदमें दर्ज हैं। उसके बेटे शकील पर 15, वकील पर 13, फैजल पर नौ, सन्नी पर दो जबति उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। इनमें सात हत्या और तीन हत्या के प्रयास के मामले हैं।

घर हो चुका है सील
कोर्ट के आदेश पर बशीरन का घर पहले ही सील हो चुका है। पुलिस के मुताबिक बशीरन ने अपने बच्चों को तो अपराध के रास्ते पर चलाया ही। इलाके के सैकड़ों नाबालिग बच्चों को भी पहले नशे की लत लगाकर उन्हें अपनी गैंग में शामिल कर उसने अपराध कराए। गरीब बच्चों को बशीरन नशे पर चलाकर जुर्म के रास्ते पर चलाती थी।

आठ से बारह साल के बच्चों को बनाती थी निशाना
पुलिस ने बताया है कि ये महिला आठ से बारह साल के बच्चों को अपना निशाना बनाती थी। ये पहले बच्चों को चरस, गांजा की आदत डालती थी और फिर उनको अपराध के रास्ते पर चलने को उकसाती थी। क्षेत्र में दिल्ली की सरकारी पानी की पाइप लाइन पर बशीरन का कब्जा था, वह पानी बांटकर लोगों से रुपए वसूलती थी।












Click it and Unblock the Notifications