साध्वी से आशीर्वाद ले रहे एसएचओ को भेजा गया पुलिस लाइन, फोटो वायरल होने के बाद लिया एक्शन

दिल्ली के जनकपुरी थाने के एसएचओ इंद्रपाल को साध्वी संग उनकी फोटो वायरल हो जाने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इंद्रपाल की वर्दी में साध्वी से आशीर्वाद लेते फोटो पिछले दिनों वायरल हो गई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया।

नई दिल्ली। दिल्ली के जनकपुरी थाने के एसएचओ इंद्रपाल को साध्वी संग उनकी फोटो वायरल हो जाने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इंद्रपाल की वर्दी में साध्वी से आशीर्वाद लेते फोटो पिछले दिनों वायरल हो गई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया। इंद्रपाल सिंह उत्तम नगर की साध्वी नमिता आचार्य से आशीर्वाद करवा रहे थे, जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Viral

जनकपुरी थाने के एसएचओ इंद्रपाल को लाइन हाजिर किया गया है। एक साध्वी से वर्दी में आशीर्वाद करवाना उन्हें काफी महंगा पड़ गया। इंद्रपाल की वर्दी में आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थी। इसमें वो कुर्सी पर वर्दी में बैठे दिख रहे हैं और पीछे उत्तम नगर की साध्वी नमिता आचार्य उनके सिर पर हाथ रख कर उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं। इस फोटो के वायरल हो जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनपर कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सीपीआई-एम विधायक ने किया रामायण का पाठ, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

इंद्रपाल का कहना है कि वो काफी वक्त से तनाव में चल रहे थे। इसलिए उन्हें किसी ने साध्वी के पास जाने के लिए कहा। इंद्रपाल का कहना है कि वो साध्वी के पास एनर्जी हीलिंग लेने के लिए गए थे। साध्वी से आशीर्वाद लेती दिल्ली पुलिस का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले साल विवेक विहार थाने के एसएचओ राधे मां के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे। उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।

ये भी पढ़ें: अलवर मॉब लिंचिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, 20 अगस्त को होगी सुनवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+